अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ठग लिए 25 लाख रुपए

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया जहां एक तरफ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए यह अभिशाप बन गया है। राजस्थान में एक युवक लोगों से उनके अश्लील वीडियो हासिल कर वसूली का काम कर रहा था। गैंग ने अब तक पीड़ित से 25 लाख रुपए की वसूली कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिद एक सेक्सटॉर्शन गैंग का हिस्सा। साहिद से पहले दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया सेक्सटॉर्शन गैंग का आरोपी राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। 2022 के नवंबर महीने में एक पीड़ित ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सेक्सटॉर्शन का केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया था कि उसे राहुल शर्मा के नाम के सोशल मीडिया शेयरिंग कंपनी के एक कर्मचारी का फोन आया था और वो उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा था। आरोपी ने पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई लाख रुपए की वसूली कर ली। अब वो पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कथित राहुल शर्मा, संदीप अग्रवाल के एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। पुलिसने संदीप अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि यह संदीप के लिए लोगों से अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलता ता। पीड़ित से आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का डर दिखाकर पहले 3 लाख,61 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। मामला यहीं नहीं रुका। इस दौरान अगले कुछ महीनों में पीड़ित से अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोनकर करीब 25 लाख रुपए मांगे गए। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के यमुनानगर से ट्रेस कर, गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *