Saturday, April 25, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

CM योगी बोले-‘महाकुंभ से UP की अर्थव्यवस्था में होने वाली है 3 लाख करोड़ की ग्रोथ’

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/02/25
in राज्य, समाचार
CM योगी बोले-‘महाकुंभ से UP की अर्थव्यवस्था में होने वाली है 3 लाख करोड़ की ग्रोथ’
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर बरसे। सपा विधायक रागिनी सोनकर के आर्थिक संबंधी सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत 3 नहीं 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हुआ है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में महाकुंभ मेले का दिव्य आयोजन किया गया है। इस महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ होने वाली है।

भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका- सीएम

सीएम योगी ने कहा, ‘आप की पीड़ा मैं समझ सकता हूँ कि आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं बन सकता है। आप उनका अनुसरण करेंगी ही। भारत आज दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 में भारत 5 ट्रिलियन इकोनॉमी वाला देश बनेगा। इसमें कोई संशय नहीं है।’

10 सेक्टर में बांटकर चल रहे कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा, ‘हो सकता है कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा होगा। क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है। वो देश के विकास को नहीं मानेंगे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में एक विस्तृत कार्यक्रम बढ़ाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने भी 2022 से 10 सेक्टर में बांटकर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें मासिक रूप से सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा होती है। साथ ही हर 3 महीने मैं भी इसकी समीक्षा करता हूं।’

27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा प्रदेश

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘इसी का परिणाम है कि जब हमारी सरकार 2017 में आई थी, तब 12 लाख करोड़ की इकोनॉमी थी। इस वित्तीय वर्ष के अंत मे साढ़े 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। यह तब हो रहा है जब दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजरी थी।’

इन सेक्टर में हो रही अच्छी ग्रोथ

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ग्रोथ रेट, देश में सर्वाधिक अच्छी ग्रोथ रेट है। सीएम ने कहा, ‘हमारे 10 सेक्टर में औद्योगिक विकास, MSME, आईटी इलेक्ट्रॉनिक हैं। दूसरा कृषि सेक्टर है। इसमें कृषि से जुड़े सभी संस्थान हैं। तीसरा सोशल सेक्टर, चौथा नगरीय विकास, 5वां राजस्व कर सेक्टर,  शिक्षा सेक्टर, गृह सेक्टर, चिकित्सा स्वास्थ्य सेक्टर, सर्विस सेक्टर और टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है।

महाकुंभ से अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की होने वाली है ग्रोथ

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘इस देश ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने का काम किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 साल में 6 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है। अकेले महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ करने जा रहा है। महिलाओं को हर सेक्टर में मौका दिया जा रहा है।

साथ ही सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृति संसाधनों के ओतप्रोत राज्य था। समाजवादी सरकार ने इसको बीमारू बना दिया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश बहुत ऊंचाई पर जाने वाला राज्य है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .