Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

महिला सम्मान सेविंग स्कीम : जानें कितना मिलेगा ब्याज, कैसे होगा निवेश?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/04/23
in राष्ट्रीय, समाचार
महिला सम्मान सेविंग स्कीम : जानें कितना मिलेगा ब्याज, कैसे होगा निवेश?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

महिलाओं की इसी तरह की बचत पर उन्हें बढ़िया रिटर्न दिलाने, इस रकम को अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट’ स्कीम शुरू करने का ऐलान किया था. अब 1 अप्रैल 2023 से ये नई बचत स्कीम चालू हो गई. ऐसे में इस योजना में कैसे निवेश करें, यहां आपको पूरी डिटेल मिलेगी…

कौन खोल सकता है खाता ?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम, जैसा कि नाम से ही क्लियर है. ये महिलाओं के लिए लाई गई एक विशेष सेविंग स्कीम है. इस स्कीम से जुड़ा खाता पोस्ट बैंक यानी डाक घर या किसी अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है.

इस खाते को महिलाएं खुद से, या किसी नाबालिग बच्ची के नाम पर उसके अभिभावक खोल सकते हैं. इस योजना का हिस्सा बनने के लिए उन्हें 31 मार्च 2025 से पहले फॉर्म-1 (Form-1) भरना होगा. एक और बात, इस स्कीम के तहत कोई ज्वॉइंट अकाउंट नहीं खोला जा सकता. इसका मतलब खाते को ऑपरेट सिर्फ वही महिला कर सकेगी, जिसके नाम पर खाता है.

कितना निवेश कर सकते हैं ?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में इस खाते में निवेश किया जा सकता है. वहीं इसके लिए अधिकतम निवेश की लिमिट 2 लाख रुपये है.

मिलेगा कितना ब्याज ?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के लिए सरकार ने ब्याज का भी ऐलान कर दिया है. इसके तहत हर साल 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इस ब्याज की गणना तिमाही आधार पर होगी और रकम को खाते में डाल दिया जाएगा.

स्कीम की मैच्योरिटी कब होगी ?
ये स्कीम 2 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ लाई गई है. स्कीम के तहत निवेश की शुरुआत वाली डेट से 2 साल की अवधि तक आपका पैसा जमा रहेगा. उसके बाद महिलाएं ब्याज समेत रुपया निकाल सकेंगी. इसके लिए फॉर्म-2 (Form-2) भरकर जमा करना होगा. वहीं अगर मैच्योरिटी की रकम पैसों में बनती है, तो उसे राउंड ऑफ करके पूरे रुपये के बराबर कर दिया जाएगा.

एक साल बाद निकाल सकते हैं 40% रकम
इस स्कीम का एक साल पूरा होने के बाद मैच्योरिटी से पहले खाता रखने वाली महिला अधिकतम 40 प्रतिशत रकम को भुना सकती है. इसके लिए उसे फॉर्म-3 (Form-3) भरना होगा.

मैच्योरिटी से पहले खत्म कर सकते हैं स्कीम?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम को मैच्योरिटी से पहले खत्म करने की मनाही है. सिर्फ कुछ मौकों पर ही ऐसा किया जा सकता है. जैसे कि खाता रखने वाली महिला की अगर मृत्यु हो जाए. गंभीर बीमारी की वजह से खाता चलाना मुश्किल हो, या नाबालिग के मामले में अभिभावक की मौत हो जाए. इसके बारे में लिखित में सूचित करना होता है.

अगर मैच्योरिटी से पहले बंद की स्कीम तब ?
अगर कोई महिला इस स्कीम को मैच्योरिटी से पहले बंद कर देती है, तब उसे मूलधन पर ब्याज तब तक की अवधि के लिए ही मिलता है. वहीं खाते को कम से कम 6 महीने बाद ही ऊपर बताई गई शर्तों के तहत मैच्योरिटी से पहले बंद किया जा सकता है. हालांकि ऐसे मामलों में ब्याज दर 2 प्रतिशत कम मिलता है.

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .