Saturday, April 25, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

विक्रांत कश्यप से पूछताछ में हुए बड़े अहम खुलासे

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
11/04/26
in अपराध संसार, देहरादून
विक्रांत कश्यप से पूछताछ में हुए बड़े अहम खुलासे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • आतंकी शहजाद ने टास्क पूरा करने के लिए विक्रांत को उपलब्ध कराई थी पिस्टल
  • पाकिस्तानी आतंकियों के साथ विक्रांत की बातचीत से कई प्रमाण मिले

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले एसटीएफ और थाना प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने झाझरा से पाकिस्तानी आतंकियों के इशारे पर काम करने वाले  विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में विक्रांत कश्यप ने कई बड़े अहम खुलासे किये हैं। इन खुलासों के बाद दून में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े आतंकी शहजाद भुट्टो ने विक्रांत कश्यप को टास्क पूरा करने के लिए पिस्टल उपलब्ध कराई थी। विक्रांत के पास विदेश में बनी पिस्टल भी बरामद भी की गई है। वह हिंदू आस्था से जुड़े कुछ स्थानों को भी निशाना बनाने की तैयारी में था।

पाकिस्तानी आतंकियों के साथ विक्रांत की बातचीत से कई प्रमाण मिले हैं। इसमें हैंड ग्रेनेड से हमले जैसी बातें की गई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क भी दिया गया था।

जांच में खुलासा हुआ कि बार-बार वह पाकिस्तान में बैठे अपने पाकिस्तानी आतंकियों से पूछ रहा था कि कहां आलू गिराने हैं। उधर से जवाब आता था कि अभी वेट करो। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आलू गिराने जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जाता था। इन सभी कामों के बदले उसे नेपाल के रास्ते दुबई भेजकर बसाने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया शुरुआती जांच में पता चला है कि इसी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हमले किए थे। फरवरी 2026 में पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की हत्या के तार भी इसी गैंग के लोगों से जुड़ रहे हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात की कड़ी जोड़ रही हैं कि विक्रांत कश्यप किस तरह से उस नेटवर्क का हिस्सा था, जो देश के अलग-अलग राज्यों में हमलों की साजिश रच रहा था।

साथ ही विक्रांत के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चौट्स की जांच की जा रही है। जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल एजेंसी विक्रांत कश्यप के अन्य साथियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही जांच का दायरा उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यों में भी बढ़ाया गया है।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .