Sunday, May 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

केदारघाटी में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
11/04/26
in गढ़वाल
केदारघाटी में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रामपुर बाजार में निकाली रैली

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी क्षेत्र में अवैध शराब की बढ़ती बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रामपुर मुख्य बाजार में न्यालसू और सीतापुर की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्गों में अवैध शराब बिक रही है, जिससे देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले यात्रियों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

रैली के दौरान महिलाओं ने ‘नशामुक्त हो गांव-क्षेत्र हमारा’ जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने की मांग उठाई। महिलाओं का कहना है कि बार-बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंच रही है, जिससे परिवारों में अशांति और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। यात्रा मार्गों में अवैध शराब बिकने से केदारनाथ यात्रा में आने वाले भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

महिला मंगल दल अध्यक्ष ग्राम न्यालसू संध्या देवी ने कहा कि क्षेत्र के लगभग हर गांव में महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हम चिंतित हैं कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

ग्राम प्रधान न्यालसू बबीता देवी ने बताया कि गांव में पहले ही बैठकों के माध्यम से शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की आपूर्ति जारी है, जिसे रोकने के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

प्रशासन से अवैध शराब पर लगाम लगाने की मांगरू महिलाओं ने यह भी बताया कि पूर्व में इस संबंध में कोतवाली सोनप्रयाग में ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, लीला देवी, ललिता देवी, रुक्मणी देवी, नीमा देवी, अनिता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .