Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

महिला पुलिसकर्मी के प्यार में दीवाने हुए शख्स ने किया पत्‍नी और 2 बच्‍चों का क़त्ल, फिर पहचान छिपाने किया एक और क़त्ल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/09/21
in अपराध संसार, समाचार
महिला पुलिसकर्मी के प्यार में दीवाने हुए शख्स ने किया पत्‍नी और 2 बच्‍चों का क़त्ल, फिर पहचान छिपाने किया एक और क़त्ल

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नोएडा l यूपी के नोएडा में महिला पुलिसकर्मी के प्यार में दीवाने हुए एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या  कर शव घर के बेसमेंट में दबा दिए. इसके बाद अपने दोस्त की हत्या कर अपनी निशानी छोड़ कर खुद की मौत का स्वांग रचा और अपनी प्रेमिका के साथ पहचान छुपा कर रह रहा था, लेकिन दोस्त की हत्या की जांच कर रही कासगंज पुलिस (Kasganj Police) ने शक के आधार पर उसे धर दबोचा. जब मामला खुला तो उसने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की हत्या की बात कबूल ली. अब पुलिस बेसमेंट की खुदाई कर उसके बयान की पुष्टि करने के साथ सबूत जुटाने में जुटी है.

यह मामला गौतम बुद्ध नगर के बिसरख थाना के अंतर्गत चिपियाना बुर्ज गांव की पंच बिहार कॉलोनी का है. जबकि खुदाई का काम उत्तर प्रदेश के कासगंज की पुलिस द्वारा किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इसी मकान में राकेश रहता था जिसकी शादी 2012 में एटा में रहने वाली महिला रत्नेश के साथ हुई थी, लेकिन राकेश का प्रेम प्रसंग गांव में रहने वाली रूबी से चल रहा था, जो कि 2015 में पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात हुई थी. जब रूबी ने राकेश पर शादी का दबाव बनाया तब उसने 14 फरवरी 2018 को अपनी पत्नी रत्नेश और दोनों बच्चों (3 साल के अर्पित और 2 साल की अवनी) को मार डाला और उनके शवों को घर के बेसमेंट में दफना दिया. यही नहीं, किसी को पता ना चले इसलिए उसके ऊपर सीमेंट का फर्श बना दिया. इस अपराध में राकेश के पिता बनवारी लाल, मां इंदुमती, भाई राजीव और प्रवेश शामिल थे. राकेश के पिता पुलिस से रिटायर्ड हैं.

फिर रचा अपनी मौत का स्‍वांग
राकेश इन हत्याओं के बाद अपनी पहचान छुपा कर प्रेमिका रूबी के साथ रह रहा था. उसे डर था कि कहीं उसकी पहचान उजागर न हो जाए, इसलिए उसने एक और हत्या करने की योजना बनाई और 25 अप्रैल 2021 को अपने दोस्त का मर्डर कर दिया. उसके शव को बुरी तरह कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान ना हो सके. इसके बाद अपना आधार कार्ड और एलाईसी के पेपर रख दिए ताकि पुलिस को यह लगे उसकी हत्या हुई है. जब कासगंज की ढोलना पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की तो शक की सुई राकेश तक पहुंच गई और जब पुलिस ने उसे पकड कर सख्‍त तरीके से पूछताछ की, तो उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या राज उगल दिया. यही नहीं, अब कासगंज पुलिस तथ्यों की पुष्टि और सबूतों की बरामदगी के लिए ये खुदाई करवा रही है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .