उत्तराखंड : बेटी होने पर पति ने पत्नी के साथ किया कुकर्म, देवर से करवाया रेप

हरिद्वार l हरिद्वार में दहेजलोभी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी ने ससुराल वालों की डिमांड पूरी करने से इनकार किया तो पति ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पति ने विवाहिता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं देवर ने भी अपनी भाभी के साथ घिनौनी हरकतें शुरू कर दी, उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां महिला ने अपने पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसका निकाह कुन्हारी गांव में हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले उस पर और दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

शादी के बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों का गुस्सा और बढ़ गया। वह उसे और प्रताड़ित करने लगे। पति ने भी उत्पीड़न करने लिए महिला के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय पहले विवाहिता दोबारा गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। अंदरुनी चोट लगने से महिला का गर्भपात हो गया।

पीड़ित ने पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुलिस से मदद न मिलने के बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। बहरहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में विवाहिता के पति, ससुर, सास, दो देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *