मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण का दायरा बढ़ा दिया है। अब तक जहां राज्य में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण मिलता था। वहीं अब सरकार के फैसले से इसे 33 की जगह 35 कर दिया गया है। यानी की अब प्रदेश की महिलाओं को राज्य सरकार की नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती की आयु सीमा भी बढ़ा दी गई है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एमपी सरकारी सेवाओं में अब जो भर्ती होगी उसमें महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। जबकि अभी तक इससे पहले राज्य द्वारा होने वाली सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण था। जिसे बढ़ा कर 35 फीसदी कर दिया गया है। सरकार का यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

इसके साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ये भी बताया कि प्रदेश में कई नए-नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। जिसमें होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया गया है। मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज में होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की आयु सीमा 40 साल थी। जिसे बढ़ा कर अब 50 साल कर दिया है। सरकार के इस फैसले से कई अभ्यर्थियों को नौकरी में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *