Tuesday, May 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

सास ने TV की आवाज कम करने को कहा, गुस्सैल बहू चबा गई उनकी तीन उंगलियां

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/09/22
in अपराध संसार, समाचार
सास ने TV की आवाज कम करने को कहा, गुस्सैल बहू चबा गई उनकी तीन उंगलियां
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सास-बहू में तू-तू मैं-मैं नई बात नहीं है। हालांकि, कभी-कभार दोनों के बीच की बहस इस स्तर पर पहुंच जाती है कि तीसरा आदमी जानकर दंग रह जाए। यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके की है। जहां सास-बहू के बीच जब टीवी को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि मामला सुर्खियों में छा गया। दरअसल, जब सास ने बहू से कहा कि वह टीवी की आवाज कम कर ले, तो दोनों में बहस शुरू हो गई जिसके बाद बहू ने अपनी बूढ़ी सास की तीन उंगलियां चबा लीं।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 5 अगस्त को हुई। दरअसल, सुबह साढ़े दस बजे करीब 60 वर्षीय सास भजन पढ़ रही थी। उस दौरान उनकी 32 साल की बहू टीवी देख रही थी। सास को टीवी की आवाज से भजन पढ़ने में परेशानी हो रही थी, तो उन्होंने अपनी बहू से टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा। लेकिन सास के कई बार टोकने पर बहू का माथा घूम गया और उसने टीवी की आवाज बढ़ा दी। इस हरकत से सास को गुस्सा आ गया और उन्होंने टीवी ही बंद कर दिया। अब सास के टीवी बंद करने पर बहू का क्रोध अलग स्तर पर पहुंच गया।

जब बीच में आया बेटा…

फिर क्या… दोनों के बीच खूब बहस हुई। बात हाथापाई तक उतर आई। इसी दौरान बहू ने अपनी सास के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों को दांत से इतनी बुरी तरह से काट लिया, जिससे सास के हाथ से खून बहने लगा। जब सास-बहू को झगड़ता देख बेटा सुलझाने आया, तो महिला ने पति को भला बुरा कहा और उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इतना ही नहीं, पत्नी ने पति को देखने की धमकी भी दी। इसके सास ने अंबरनाथ पूर्व के शिवाजीनगर थाने में बहू के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करवाया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .