Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

MP को मिला पहला CM राईज स्कूल, शिवराज ने किए कई ऐलान

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/07/23
in राज्य, समाचार
MP को मिला पहला CM राईज स्कूल, शिवराज ने किए कई ऐलान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गुलाना : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शाजापुर के गुलाना में स्कूल चलें अभियान 2023 की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने सीएम राईज स्कूल गुलाना का लोकार्पण किया और नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने घंटी बजाकर शाला शुरू होने की घोषणा की। स्कूल चलें अभियान की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के दरवाजे से दुनिया के सारे राज खुलते है। हम पढ़ें, आगे बढ़ें और सूरज सा चमकें यह लक्ष्य होना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि आप एकाग्रचित होकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने महाभारत की कथा का एक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि अर्जुन श्रेष्ठ विद्यार्थी थे। उन्हें हमेशा चिड़िया की आंख नजर आती थी। आप भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले सरकार इसे सुनश्चिति कर रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 9 हजार सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि सीएम राईज स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद होंगी। स्मार्ट कक्षाएं लगेंगी जिसमें दिल्ली और मुंबई के टीचर भी बच्चों को पढ़ा सकेंगे। ‘अटल टिंकरिंग लेब’ बच्चों में नवाचार और रचना कौशल बढ़ाएगी। देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल भी इसी मकसद के साथ खोले गए हैं। सीएम राइज स्कूल स्मार्ट कक्षाओं, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, खेल के मैदान समेत अन्य सुविधाओं से लैस होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सूबे के हर बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए हर जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रही है। शिक्षण-शुल्क, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, साइकिल, स्कूटी, लैपटॉप आदि दिए जा रहे हैं। 12वीं में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 25 हजार रुपये की रकम प्रदान की जाएगी। कक्षा 5 से 6 में और कक्षा 8 से 9 में दूसरे गांव के स्कूल में जाने पर बच्चों को साइकिल भी दी जा रही है। इसके लिए बच्चों के खाते में 4,500 रुपये की रकम डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 20 जुलाई को मेधावियों को लैपटॉप बांटने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरकार मेधावियों की मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटीआई, आईआईएम आदि पाठ्यक्रमों की फीस भी भर रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि क्षमता और बुद्धि के मामले में कोई पीछे नहीं होता, केवल प्रयास करने की जरूरत होती है। दुनिया का ऐसा कोई काम नहीं जो असंभव हो। मनुष्य केवल हाड़ मांस का पुतला नहीं, वरन ईश्वर का अंश है।

सीएम ने कहा कि मनुष्य की क्षमताएं असीमित हैं। दृढ़ संकल्प के साथ इनका उपयोग किया जाना चाहिए। हर विद्यार्थी को परिश्रम से अध्ययन कर बेहतर भविष्य के लिए तत्पर होना है। इसके साथ ही सीएम ने बच्चों से स्कूल आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर स्कूल चलें अभियान को सफल बनाना होगा। यदि हमारे आसपास का कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है तो उसे स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। सुंदर व्यक्तित्व के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .