Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

MP : ‘तीसरी ताकत’ बनी ये पार्टी किसको पहुंचा रहा नुकसान?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/12/23
in राज्य, समाचार
MP : ‘तीसरी ताकत’ बनी ये पार्टी किसको पहुंचा रहा नुकसान?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 47 फीसदी वोट के साथ 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है. इस एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी 41 फीसदी वोट शेयर के साथ 68 से 90 सीटें मिलने के अनुमान जताए गए हैं. एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में छह फीसदी के अंतर का अनुमान है लेकिन सीटों में अंतर करीब-करीब दोगुने का है.

एग्जिट पोल नतीजों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) गठबंधन को छह फीसदी वोट शेयर के साथ शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बसपा और जीजीपी गठबंधन मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में उभरा है. अन्य का वोट शेयर भी छह फीसदी रहने के अनुमान इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में जताया गया है. बसपा-जीजीपी गठबंधन और अन्य के वोट शेयर जोड़ लें तो ये बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में छह फीसदी के अंतर से सीधे दोगुना है.

सपा-जीजीपी गठबंधन और अन्य की भूमिका किस तरह से प्रभावी हो गई है, इसे एग्जिट पोल के रीजनवाइज आंकड़ों से समझा जा सकता है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक चंबल रीजन में बीजेपी को 43, कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. इस रीजन में दोनों दलों के वोट शेयर में तीन फीसदी का अंतर है और यहां एग्जिट पोल में अन्य को 17 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. इसी तरह बुंदेलखंड में भी बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में पांच फीसदी वोट का अंतर नजर आ रहा है और यहां भी अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है.

ये दोनों रीजन ऐसे रीजन हैं, जहां बसपा मजबूत रही है. एग्जिट पोल के अनुमान देखें तो इन इलाकों में अन्य को जो वोट जा रहे हैं, उनका सीधा फायदा बीजेपी को मिलता नजर आ रहा है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे. चुनाव के असल नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं. 3 दिसंबर को मतगणना होगी और उसके बाद सूबे की विधानसभा की कैसी तस्वीर होगी, ये साफ हो जाएगा.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .