‘साहब, रात में दूसरी औरत से अश्लील बातें कर चिढ़ाता है मेरा पति’, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने पति की करतूतों से परेशान होकर थाने पहुंची. उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि साहब मेरा पति रात में दूसरी महिलाओं के साथ अश्लील बातें कर मुझे चिढ़ाता है. इसके अलावा महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया.

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज में बाइक और 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं. इनकार करने पर मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया. पुलिस ने पति समेत 4 ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर किया है और मामले की जांच में जुट गई है.

महिला ने पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में जाकर बताया कि उसकी शादी साल 2017 में महोबा जिले के खन्ना में हुई थी. उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था. ससुराल वाले का कहने लगे कि उसके पिता ने घटिया सामान दिया है.

इसलिए बाइक और 2 लाख रुपये कैश लेकर आओ. डिमांड पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. ASP लक्ष्मी निवास मिश्र के आदेश पर महिला थाना में पति सहित 4 ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

इस मामले पर DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं. तत्काल संज्ञान में लेकर महिला थाना में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *