मेरी पत्नी के अवैध संबंध हैं, पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने लगा युवक और फिर..

लखनऊ: लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के बाहर शनिवार को एक युवक हाथ में पोस्टर लेकर खड़ा हो गया। जिसमें लिखा था कि मेरी पत्नी के अवैध संबंध है। फुटपाथ पर खड़े युवक की वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में डाल दी। इस बीच हजरतगंज पुलिस भी पहुंची। जांच में पता चला कि युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ है।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक शाम करीब 6.19 पर एक युवक हाथ में पोस्टर था। इस बात का पता चलने पर चौकी प्रभारी उत्तरी शिवानी सिंह मौके पर पहुंची। युवक से पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि शुक्रवार रात को पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने मायके जाने की बात कही। इसे लेकर वह काफी परेशान था। अशिक्षित होने के कारण एक परिचित से पोस्टर बनवाया था। उसमें क्या लिखा है यह बात युवक को भी नहीं पता।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *