Sunday, April 26, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

म्यांमार की सेना ने एक दिन में 91 प्रदर्शनकारियों को दी मौत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/03/21
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
म्यांमार की सेना ने एक दिन में 91 प्रदर्शनकारियों को दी मौत

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

म्यांमार में सेना के तख्तापलट के खिलाफ अब लोग सड़कों पर हैं और खुलकर सेना के शासन का विरोध कर रहे हैं. सेना लगातार लोगों के विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही जिसमें अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. तख्तापलट के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर म्यांमार की सेना ने गोलीबारी की जिसमें 91 लोग मारे गए.

म्यांमार के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पिछले महीने के सैन्य तख्तापलट के बाद से आज सबसे ज्यादा 91 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय ऑनलाइन समाचार वेबसाइट म्यांमार नाउ ने शाम को सूचना दी कि मृत्यु का आंकड़ा 91 तक पहुंच गया. यह संख्या बीते 14 मार्च को एक दिन में हुई कुल मौत से भी ज्यादा है. उस दिन 74 से 90 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई थी.

तख्तापलट के बाद से विरोध प्रदर्शनों के लिए शनिवार का दिन सबसे बुरा रहा. म्यांमार में वार्षिक सशस्त्र सेना दिवस के मौके पर लोगों ने बड़ी संख्या में तख्तापलट का विरोध करने सड़कों पर उतरे थे. सेना ने इन्हें रोकने के लिए गोली चलाई जिसमें बच्चों सहित दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई. 1 फरवरी को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को यंगून, मांडले और अन्य शहरों की सड़कों पर सैन्य चेतावनी दी गई थी जिसके बाद भी विरोध प्रदर्शन पर उन्हें “सिर और पीठ में” गोली मार दी गई.

हालांकि रिपोर्ट की गई मौतों की संख्या को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है. सैन्य प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया. सेना के खिलाफ एक विरोधी समूह का नेतृत्व करने वाले स्थानीय नेता डॉ ससा के प्रवक्ता ने कहा, ” सशस्त्र बलों के लिए आज का दिन शर्मनाक है. उन्होंने कहा, “सेनाध्यक्ष 300 से अधिक निर्दोष नागरिकों को मारने के बाद सशस्त्र सेना दिवस मना रहे हैं,”

यंगून में एक स्वतंत्र शोधकर्ता द्वारा जारी की गई संख्या के मुताबिक 89 लोगों की मौत सेना की गोली से हुई है. इन लोगों की हत्या दो दर्जन से अधिक शहरों और कस्बों में हुई है. बीते दिनों पुलिस की गोली से म्यांमार में एक 7 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने उसे उस वक्त गोली मार दी थी जब वो अपने पिता के गले लगने के लिए उनकी तरफ अचानक दौड़ गई थी.


साभार : आजतक.इन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .