छत्तीसगढ़ :ये कैसी ममता ? नशे में धुत सोती रही मां भूख से तड़पती डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची… रो-रोकर दुनिया को कह गई अलविदा-

मनोज रौतेला की रिपोर्ट:

छत्तीसगढ़/धमतरी:इससे बड़ी दुखद घटना नहीं हो सकती है जिसकी जिम्मेदार एक माँ हो. जिस मासूम को जन्म देने के लिए एक मां ने 9 माह का दर्द सहा, सिर्फ शराब की वजह से वही मासूम इस दुनिया से रूख्सत हो गई है। यह किसी फिल्म या धारावाहिक की कहानी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की एक सच्चाई है। मां नशे में धुत होकर पूरी रात बेसुध पड़ी रही, तो डेढ़ माह की मासूम भूख के मारे बिलख-बिलखकर हमेशा के लिए दुनिया ही छोड़कर चली गई। मां पर शराब का नशा इतना सवार था कि उसे अपनी डेढ़ माह की मासूम बेटी की बिखलती रोने की आवाज भी नहीं जगा पाई।

सुबह होते-होते बच्ची की चीखें खामोश हो गईं। तब कहीं जाकर मां का नशा फटा और नींद टूटी तो मासूम की सांसे हमेशा के लिए थम चुकी थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में भूख से बच्ची की मौत होने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *