Saturday, April 25, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

सुरक्षाबलों के लगातार प्रहार से बौखलाए नक्सली, दो लोगों की गला रेतकर हत्या

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/02/25
in राज्य, समाचार
सुरक्षाबलों के लगातार प्रहार से बौखलाए नक्सली, दो लोगों की गला रेतकर हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के बुगदिचेरू गांव में सोमवार रात को हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अज्ञात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों, जिनकी पहचान करम राजू (32) और मदवी मुन्ना (27) के रूप में हुई, धारदार हथियार से उनके गले काट दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

नक्सलियों ने की हत्या

उन्होंने बताया कि अलर्ट होने के बाद सुबह पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी, उस पर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के बारे में जानकारी लीक करने का आरोप लगाया था।

नक्सली बौखलाए

16 जनवरी को बीजापुर के मिरतुर इलाके में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 48 साल के एक शख्स की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पिछले साल बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 68 नागरिक मारे गए थे। बता दें कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए हाल में कई नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। हाल ही में नक्सलियों को कई बड़े झटके लगे हैं और यहां तक कि उसके एक बड़े कमांडर को भी सुरक्षा बलों ने ढेर किया है। इसी से बौखलाए नक्सली अब मुखबिरी के मामूली शक में नागरिकों की हत्या कर रहे हैं।

8 नक्सली ढेर

2 फरवरी को ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली शिविर को नष्ट कर दिया। यहां से एक इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम (इंसास) राइफल, 12 बोर राइफल और बीजीएल लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। इससे पहले गंगालूर थाना अंतर्गत वन क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सली मारे गए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .