Sunday, June 21, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

उत्तराखंड में नीट री-एग्जाम, 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
20/06/26
in देहरादून
उत्तराखंड में नीट री-एग्जाम, 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
  • 53 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, देहरादून में 6800 छात्र होंगे शामिल

देहरादून। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा कल (आज 21 जून) उत्तराखंड सहित देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड में 10 जिलों के 53 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी की है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुस्तैद दून पुलिस

सभी परीक्षा केंद्रो पर सुनिश्चित किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध

SSP देहरादून के निर्देशो पर उच्चाधिकारियो द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस को किया ब्रीफ pic.twitter.com/kt2RxvYWQl

— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) June 19, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देहरादून में 16 केंद्रों पर होगी परीक्षा

देहरादून जिले में परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें दो सिटी कोऑर्डिनेटर के अधीन रखा गया है। यहां करीब 6800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पूरे राज्य में सबसे अधिक केंद्र देहरादून और नैनीताल जिलों में बनाए गए हैं।

नैनीताल जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3874 और ऊधमसिंहनगर जिले के 5 केंद्रों पर 2528 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा पूरी कर ली गई है।

केंद्रों पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है। केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है और पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था समेत सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सुपरवाइजर के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष टीम तैनात रहेगी। परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

छात्रों में उत्साह, शिक्षकों को निष्पक्ष परीक्षा की उम्मीद

नीट अभ्यर्थी इशिता ने बताया कि पिछली परीक्षा रद्द होने से उन्हें काफी निराशा हुई थी, लेकिन उन्होंने दोबारा तैयारी की है और इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों का भी मानना है कि परीक्षा रद्द होने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा था, लेकिन अब उन्हें फिर से परीक्षा के लिए तैयार कर लिया गया है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी।

195 मिनट का मिलेगा समय

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इस बार अभ्यर्थियों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा, जो पहले की तुलना में 15 मिनट अधिक है। गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद पिछली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में इस बार परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .