नई नवेली चाची को लेकर भागा भतीजा, मामला दर्ज

भरतपुर l राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर भतीजे को अपनी नई नवेली चाची से प्यार हो गया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. फिर मौका देखकर दोनों घर से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित चाचा ने अपने भतीजे के खिलाफ उसकी पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई.

चाची को लेकर भागा भतीजा

यह मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है, जहां पर किशनपुर कॉलोनी में एक युवक की दो साल पहले शादी हुई थी. लेकिन उसकी 19 साल की पत्नी और उसके 24 साल के भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. पिछले 16 अक्टूबर की रात चाची और भतीजा घर से फरार हो गए. जिनकी तलाश में दोनों का परिवार लगा है.

भतीजे को नई नवेली चाची से हुआ प्यार

पीड़ित शख्स ने बताया कि पिछले 16 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी और भतीजा दोनों घर से फरार हो गए. जिनकी तलाश की जा रही है, दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों को कई बार समझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं माने फिर मौका देखकर फरार हो गए.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *