Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : ना बैंड-बाजा, ना बारात, शादी में इतनी सादगी कि हर कोई कर रहा है तारीफ

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/06/21
in उत्तराखंड, समाचार
उत्तराखंड : ना बैंड-बाजा, ना बारात, शादी में इतनी सादगी कि हर कोई कर रहा है तारीफ

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अल्मोड़ा l कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते शादी समारोहों पर खासा असर पड़ा है। इस दौरान कई लोगों ने शादियां कैंसिल कर दीं, तो वहीं कुछ ऐसी शादियां भी हुईं, जिनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इन शादियों में न तो बैंड-बाजा था, न नाच-गाना और न खानपान। और तो और दोस्त-यार और रिश्तेदार भी नदारद रहे। एक ऐसी ही शादी की तस्वीरें अल्मोड़ा से आई हैं। जहां डीएफओ महातिम यादव ने डॉ. प्रियंका यादव संग सादगी से कोर्ट में विवाह कर लिया।

कोरोना के खतरे को देखते हुए डीएफओ महातिम यादव और उनकी जीवनसंगनी ने जो फैसला लिया, आज हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। इन दोनों अधिकारियों ने कोर्ट मैरिज करते हुए सादगी की मिसाल पेश की। डीएफओ महातिम यादव अल्मोड़ा वन प्रभाग में तैनात हैं। जबकि उनकी जीवनसंगीनी डॉ. प्रियंका अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में ईएमओ के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। सोमवार को इन दोनों अधिकारियों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

इस दौरान शादी में डीएफओ महातिम के परिवार से उनके भाई ही शामिल हुए। शादी में सिर्फ 3 से 4 लोग ही मौजूद थे। शादी के दौरान डॉ. प्रियंका यादव कुमाऊंनी पिछौड़ा पहने नजर आईं। वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। डीएफओ महातिम यादव यूपी के रहने वाले हैं और दुल्हन डॉ. प्रियंका हरियाणा की निवासी हैं। सादगी से शादी करने के फैसले को लेकर आईएफएस अधिकारी महातिम ने जो कहा, वो सुनकर आप भी उनकी सोच को सराहेंगे।

डीएफओ महातिम ने कहा कि कोरोना फैलने का मुख्य कारण सामाजिक कार्यक्रम भी हैं, ऐसे में उन्होंने कोरोना काल में सादगी और कानूनी रूप से वैध विवाह करना ही उचित समझा। ज्यादातर लोग दिखावा करने के चक्कर में शादी समारोहों में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। इसके बजाय शादी सादगी से भी की जा सकती है। समारोहों में खर्च होने वाला पैसा दूसरे जरूरी कामों में खर्च किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए हमें खर्चीले समारोह के मोह से बचना होगा।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .