Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

अब बंजर जमीन पर कमल खिलाएंगे शिवराज!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/12/23
in राज्य, समाचार
अब बंजर जमीन पर कमल खिलाएंगे शिवराज!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अगला बड़ा टारगेट लोकसभा 2024 चुनाव है, जिसके लिए मंच तैयार किया जाने लगा है. जहां एक ओर उत्तर भारत में मोदी मैजिक की बात कही जा रही है, वहीं दक्षिण भारत में बीजेपी के लिए बड़ा टास्क यहां पैठ जमाना है और इसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिलने वाली है. शिवराज यहां खुद की मर्जी से जाने का दावा कर रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान का दावा है कि दक्षिण भारत के लिए पार्टी उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी कुछ जगहों के लिए सौंपेगी. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि वह आने वाले दिनों में दक्षिण के राज्यों की ओर रुख करेंगे. दरअसल, यहां बीजेपी के लिए बंजर भूमि में कमल खिलाने के समान है क्योंकि दक्षिण के अधिकतर राज्यों में गैर बीजेपी सरकारें हैं.

कर्नाटक भी बीजेपी के हाथ से गया
बीजेपी के हाथ में कर्नाटक था, जिसे कांग्रेस ने छीन लिया है. इसके बाद कांग्रेस ने बीआरएस को पटखनी देकर तेलंगाना पर भी अपना कब्जा जमा लिया. लोकसभा की कर्नाटक में 28 और तेलंगाना में 17 सीटें हैं. कुल 45 सीटें होती हैं, जिन पर कांग्रेस मजबूती के साथ अपनी धाक जमा सकती है. हालांकि उसे दोनों राज्यों में कड़ी टक्कर मिलेगी. तेलंगाना में बीआरएस के पास अब 100 दिन से भी कम का समय बचा है, ऐसे में वह वापसी करने की पूरी कोशिश में जुटेगी.

दक्षिण भारत में पांच राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश हैं. इनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और लक्षद्वीप हैं. इन राज्यों में लोकसभा की 131 सीटें हैं. पुडुचेरी और लक्षद्वीप में एक-एक सीट है, जबकि आंध्र प्रदेश में 25, तमिलनाडु में 39, केरल में 20 सीटें हैं. फिलहाल 131 सीटों में से बीजेपी के पास सिर्फ 30 सीटें ही हैं और कांग्रेस के पास 27 हैं. यहां क्षेत्रीय दलों का बोलबाला है और उन्होंने 74 सीटों पर कब्जा जमाया था.

बीजेपी केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश नहीं खोल सकी खाता
आजादी के बाद दक्षिण भारत में कांग्रेस की तूती बोलती थी, लेकिन समय के साथ-साथ कांग्रेस की लुटिया डूबती चली गई और क्षेत्रीय दलों ने अपना वर्चस्व बनाया. आज ऐसी स्थिति हो गई है कि यहां कांग्रेस को अब जूनियर पार्टनर की भूमिका में देखा जाता है. उसका तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन है. वहीं, बीजेपी का एआईडीएमके के साथ है. पिछले चुनाव में बीजेपी को कर्नाटक और तेलंगाना में सीटें मिल गई थीं, लेकिन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में खाता भी नहीं खुला था. यही वजह है कि मध्य प्रदेश के मामा यानी शिवराज सिंह चौहान का दक्षिण में जाने का मन है.

कहा जाने लगा है कि सीएम की रेस से बाहर होने के बाद शिवराज का पार्टी ने कद छोटा कर दिया है. अब वह दिखाना चाहते हैं कि उनमें पार्टी को लेकर वही जज्बा कायम है जो 18 साल पहले था. दक्षिण में पार्टी को हिंदुत्व के मुद्दे और पीएम मोदी की विकास योजनाओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए पहुंचाने की योजना है, ताकि मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .