Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अब भारत में बनी इस कफ सिरप पर बवाल, WHO ने कहा- असुरक्षित है, मौत हो सकती है!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/08/23
in राष्ट्रीय, समाचार
अब भारत में बनी इस कफ सिरप पर बवाल, WHO ने कहा- असुरक्षित है, मौत हो सकती है!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

WHO ने एक बार फिर भारत में बनी कफ सिरप (Cough Syrup) दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. पिछले दस महीनों में भारत में निर्मित दवाओं के लिए ये पांचवीं चेतावनी है. संगठन ने 7 अगस्त को इराक (Iraq) में भारतीय फर्म की बनाई दवा को लैब टेस्ट के बाद घातक और दूषित करार दिया. कफ सिरप को जल्द ही इराक में बैन भी किया जा सकता है.

विवादित कफ सिरप ‘कोल्ड आउट’ ब्रांड का है. इसे तमिलनाडु की फोर्ट्स लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड ने महाराष्ट्र की डाबीलाइफ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के लिए बनाया था. WHO ने बयान में लिखा, इराक से सिरप का एक नमूना लेकर लैब टेस्ट के लिए भेजा गया था. सैंपल में डायथिलीन ग्लाइकॉल (0.25%) और एथिलीन ग्लाइकॉल (2.1%) की ज्यादा मात्रा मिली है. इन दोनों केमिकल के लिए एक्सेपटेबल सेफ्टी लिमिट 0.10% है.

बता दें, डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल का ज्यादा मात्रा में सेवन इंसानों के लिए जहरीला और घातक साबित हो सकता है. WHO ने आगे कहा, इराक में मिले प्रोडक्ट का बैच असुरक्षित है. खासकर बच्चों में इसके इस्तेमाल से सीरियस इंजरी या मौत हो सकती है. पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, पेशाब करने में असमर्थता, सिरदर्द, परिवर्तित मानसिक स्थिति और किडनी में दिक्कत की समस्या भी हो सकती है.

आगे बताया,

अगर आपके पास ये सिरप है तो WHO रेकमेंड करता है कि आप इसका इस्तेमाल ना करें. अगर आपने या आपके किसी जानने वाले ने इसका इस्तेमाल किया है तो साइड इफेक्ट दिखने पर तुरंत मेडिकल एडवाइस लें.

इसके अलावा WHO ने दवा की सप्लाय लेने वाले देशों को अनौपचारिक और अनियमित बाजारों की निगरानी बढ़ाने की भी सलाह दी. इन देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों को सलाह दी गई है कि अगर उनके देश में ये कफ सिरप मिलती है तो वो तुरंत WHO को सूचित करे.

मामले पर अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें, अब भारत में बनीं कम से कम पांच दवाएं WHO की जांच के दायरे में आ गई हैं.

भारतीय सिरप पर कब-कब सवाल उठे?

अक्टूबर 2022 में गांबिया में 70 बच्चों की मौत को हरियाणा की मेडन फार्मा द्वारा निर्मित सिरप से जोड़कर देखा गया. तब WHO ने मेडिकल प्रॉडक्ट अलर्ट जारी किया था. दिसंबर 2022 में उज़्बेकिस्तान सरकार ने कहा कि उनके देश में कम से कम 18 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश की मैरियन बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित सिरप के चलते हुई है. जनवरी में इन सिरप के लिए भी मेडिकल प्रॉडक्ट अलर्ट जारी हो गया.

अप्रैल 2023 में WHO ने मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में बिक रहे क्यूपी फार्माकेम के सिरप को मिलावटी बताया. तब कंपनी की ओर से कहा कि WHO ने एक्सपायर हो चुकी दवा का टेस्ट किया था. ये भी दावा किया कि क्यूपी के कफ सिरप को ”भारत को बदनाम करने के मकसद से” डूप्लिकेट किया गया. माने उसकी नकल तैयार की गई.

जून 2023 में खबर आई कि कैमरून में पिछले कुछ महीनों में एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हुई. कैमरून के अधिकारी बच्चों की मौत को भारत में निर्मित कफ़ सिरप से जोड़कर देख रहे हैं. मिंट पर छपी अण्वेषा मित्रा की रिपोर्ट के मुताबिक कफ़ सिरप के डब्बे पर मैनुफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर इंदौर की रीमैन लैब्स नाम की कंपनी से मेल खाता है. लेकिन उसपर कंपनी का नाम नहीं लिखा है. रीमैन लैब्स के डायरेक्टर नवीन भाटिया ने ब्लूमबर्ग से कहा है कि तस्वीरों में नज़र आ रही दवाएं, हमारी दवा जैसी दिख रही हैं. लेकिन पक्का नहीं बता सकते क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर नकली दवाएं बनाई जाती हैं.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .