Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

सांप्रदायिक एजेंडा अपना रही बीजेपी, लोगों ने देखा असली चेहरा : कांग्रेस नेता

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/08/23
in राज्य, समाचार
सांप्रदायिक एजेंडा अपना रही बीजेपी, लोगों ने देखा असली चेहरा : कांग्रेस नेता

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सत्ता में आने के लिए ‘सांप्रदायिक और विभाजनकारी’ राजनीति करने का आरोप लगाया है। बैज ने बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस उन सभी क्षेत्रीय दलों और छोटे समूहों पर कड़ी नजर रख रही है, जो अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, खासकर आदिवासी बहुल इलाकों में। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की छत्तीसगढ़ में कोई चुनावी संभावना नहीं है।

बस्तर सीट (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित) से 42 वर्षीय लोकसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उजागर करके सामूहिक रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के पास छत्तीसगढ़ सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है और इसलिए उसने ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का सहारा लिया है। उसका एजेंडा लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना और लोगों को एक-दूसरे से लड़ाना है।’

बैज ने बस्तर क्षेत्र में ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासी परिवारों के मृतकों को दफनाने को लेकर झड़प की कुछ कथित घटनाओं का जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘उन लोगों से पूछें जिन्हें अपने परिवार के मृत सदस्य को दफनाने में समस्या आ रही है, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था। उन्होंने 10-15 साल पहले राज्य में बीजेपी के शासन के दौरान (ईसाई धर्म) स्वीकार किया था। अगर कोई मामला गांव से संबंधित है, तो ग्रामीण इसे अपने दम पर हल कर सकते हैं। बीजेपी के लोग उन जगहों पर क्यों जा रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं?’

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए बस्तर और छत्तीसगढ़ में शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, वे कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोगों ने उनका असली चेहरा पहचान लिया है। बैज ने राज्य में कथित कोयला और शराब घोटालों में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाले केंद्र की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘ईडी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और एजेंसी सिर्फ भाजपा का एक उपकरण बन गई है। यह गैर-भाजपा शासित राज्यों में भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .