शादी का झांसा दे महिला सिपाही के प्रेमी जवान ने 3 साल तक किया यौन शोषण, मामला दर्ज

पटना। बिहार की राजधानी पटना में महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप पटना पुलिस के एक जवान पर लगा है। इस बाबत पीड़ित महिला सिपाही ने आरोपित जवान सुजीत कुमार के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। कहा गया है कि गया जिले के कोंच थाना इलाके का रहने वाले आरोपी सिपाही ने तीन सालों तक उसके साथ सेक्स किया। मामले मे छानबीन की जा रही है। वरीय अधिकारियों ने उसे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिला सिपाही का आरोप है कि बीते दो वर्ष से उसकी जान-पहचान सुजीत के साथ थी। उसने शादी करने की बात कही थी। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब लेडी सिपाही शादी की बात करती थी तो टालमटोल करने लगा। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि 18 अप्रैल को सुजीत का तिलक समारोह और छह दिनों बाद यानी 26 तारीख को उसकी शादी है। आरोपित ने 17 अप्रैल की रात साढ़े 12 बजे तक पीड़िता से मोबाइल पर बातचीत की। लेकिन शादी के बारे में नहीं बताया। इस बात का पता चलने के बाद महिला सिपाही के परिजन सिपाही के घर गये और उन्हें पूरी बात बताई। पर सुजीत के परिजनों ने किसी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया। आरोपित सिपाही को जैसे ही पता चला कि उसकी शादी होने की बात का पता पीड़िता को चल चुका है, वह घर छोड़कर फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस जल्द पीड़िता का बयान लेगी।

महिला सिपाही ने अपनी शिकायत में बताया है कि  नवीन पुलिस केंद्र में तैनात पुरुष पुलिसकर्मी सुजीत उसके संपर्क में था। दोनों के बीच शादी करने की बात हो गई थी और पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। अचानक एक दिन महिला पुलिसकर्मी को सुजीत के शादी का पता चला। वही शादी का दबाव बनाने पर सुजीत द्वारा टालमटोल करने पर  महिला पुलिसकर्मी को उसके नियत पर शक हुआ। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने न्याय की गुहार बुद्धा कॉलोनी थाने में लगाई है।

इस मामले में डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस इस कांड की जांच कर रही है। मामला गंभीर है।  कानून के तहत आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उसका बयान दर्ज कराया जाएगा और पीड़िता की मेडिकल जांच भी होगी। वहीं आरोपित सिपाही के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *