Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार ने बंद की थी शिवराज की ये 51 योजनाएं!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/07/23
in राज्य, समाचार
डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार ने बंद की थी शिवराज की ये 51 योजनाएं!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं कि जिसने भाजपा पर कृपा करके, भाजपा की झोली वोटों से भर दी। आज कार्यकर्ताओं का ये उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

‘मालवा में हो रहा प्रदेश का पहला सम्मेलन’

उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं से आह्वान करने आया हूं। एक प्रकार से विधानसभा चुनाव 2023 की आज यहां शुरुआत हो जा रही है। पूरे मध्य प्रदेश में और हर संभाग में इसी तरह के सम्मेलन होने हैं और मध्य प्रदेश में सबसे पहला सम्मेलन मालवा प्रदेश में हो रहा है।

गृह मंत्री ने कहा

आज मोदी जी ने दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। हर जगह सिर्फ मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं और ये नारे मध्य प्रदेश, भारत और देश की 140 करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे और केंद्र सरकार कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार आई और फिर पाकिस्तान ने उरी व पुलवामा में हमला किया, लेकिन वे भूल गए कि अब यहां यूपीए की नहीं, भाजपा सरकार है।

भाषण की बड़ी बातें:

जनता का जोश से 2023 और 2024 के परिणाम तय है। 2024 में अभी 29 सीटें भाजपा को दीजिए।

नौ सालों में समग्र दुनिया में मोदी ने भारत का झंडा बुलंद किया। विदेश में ये मोदी मोदी के नारे मोदी और भाजपा के लिए नहीं लग रहे। ये नारे भारत की जनता के सम्मान में लगते हैं।

कांग्रेस की सरकार 70 सरकार चली, लेकिन गरीबों के लिए उन्होंने कुछ काम नहीं किया, भाजपा ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए। यही कारण है कि आज मोदी जी गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।

राम मंदिर फैसला

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लटका रही थी, अटका रही थी और भटका रही थी, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर दिया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह महाकाल लोक बनाना हो, चाहे काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनाना हो, चाहे सोमनाथ का मंदिर बनाना हो, मोदी जी ने हमारे तीर्थों का उद्धार किया है।

उन्होंने कहा,

हर घर नल से जल के माध्यम से 60 लाख 22 हजार घरों में जल का कनेक्शन पहुंचा। आयुष्मान भारत के तहत 3 करोड़ 60 लाख गरीबों को 5 लाख तक का सारा स्वास्थ्य का खर्चा मुफ्त में देने का काम मोदी जी ने किया।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली और शिवराज की 51 योजनाएं बंद कर दी थी। कमलनाथ ने कोई इंडस्ट्री तो चालू नहीं की, लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री चालू कर दी। बाद में शिवराज ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास की तरफ ले जाने वाला राज्य बनाया। सर्व शिक्षा अभियान का बजट 8 गुना बढ़ाया।

कमलनाथ पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ नहीं, वो करप्शन नाथ थे। वे मध्य प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ का छोड़कर गए थे। लेकिन 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज ने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट पेश किया।

सम्मेलन में कितने लोग हुए शामिल?

इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .