बागेश्वर : काँडा इलाके में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत, शिकार के लिए गए साथी दो युवकों से पूछताछ जारी, पुलिस के साथ एसओजी भी जुटी जांच में

बागेश्वर : कांडा के भद्रकाली कपूरी के जंगल में एक युवक रविंद्र सिंह की संदिग्ध हालत गोली लगने से मौत हो गयी है.

जानकारी के मुताबिक, तीन लोग साथ गए थे जंगल उनमें से एक ब्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गोली कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है पुलिस. फिलहाल कांडा पुलिस व एसओजी टीम दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा ने भी मौके का निरिक्षण किया। वहीं मृतक रविंद्र सिंह का पोस्टमार्टम बागेश्वर जिला हॉस्पिटल में किया गया।

पुलिस के हवाले से खबर है शनिवार शाम कांडा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 35 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह अपने दो साथियों संजय पुत्र नंदन सिंह और भदौरा निवासी 33 वर्षीय पवन धपोला पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला के साथ भद्रकाली कपूरी जंगल के बीच नदी किनारे गए थे। पुलिस के मुताबिक़ ये तीनों शिकार करने गए थे. जिसमें इनमें रविंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली कैसे लगी यह जांच का विषय है. उधर मृतक के परिवार की ओर से कोई भी तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।मृतक के बड़े भाई का इन्तजार किया जा रहा है. मामले में पुलिस व एसओजी द्वारा अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही तय होगा कि इस मामले में दोषी कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *