Sunday, May 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

रात 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! इस वजह से 4500 पेट्रोल पंप हुए सूखे

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/06/22
in राष्ट्रीय, व्यापार
रात 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! इस वजह से 4500 पेट्रोल पंप हुए सूखे

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पेट्रोल-डीजल आम आदमी के दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। जब भी कोई ऐसी खबर आती है कि अब पेट्रोल-डीजल मिलने में ग्राहकों को समस्या होगी तो पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतार फौरन तेल भरवाने के लिए दिखाई देने लगती है। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान से सामने आ रहा है।

राजस्थान में दो तेल कंपनियों HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) और BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के सेल्स ऑफिसरों ने पेट्रोल पंप डीलर्स से कहा है कि वे अपनी ड्यूटी के घंटे 8 ही रखें यानी रात 9 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल ना बेचें। दरअसल ये दोनों कंपनियां घाटा कम करने के लिए तेल की राशनिंग शुरू कर चुकी हैं।

बता दें कि तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने हालही में एक्साइज ड्यूटी घटाई है। ऐसे में तेल कंपनियां चाहती हैं कि उनकी बिक्री को घटाया जाए, जिसके लिए सेल्स अधिकारी चाहते हैं कि तेल की सप्लाई कम की जाए।

पेट्रोल पंप डीलर्स कह रहे सप्लाई कम मिलने की बात
राजस्थान में पेट्रोल पंप डीलर्स कह रहे हैं कि उन्हें सप्लाई कम मिल रही है, जिसकी वजह से रविवार को तो राजस्थान के 6700 पंप में से 4500 पंपों पर तेल की इतनी कमी हो गई कि वो ड्राई होने की कगार पर पहुंच गए। वहीं तेल कंपनियों के अधिकारियों की तरफ से इस कमी पर कोई स्टैंड खुलकर सामने नहीं आया है।

खबर है कि ये दोनों तेल कंपनियां मई के दूसरे हफ्ते से तेल की राशनिंग कर रही हैं। इन कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-पंपों पर 2 से 3 दिनों में सप्लाई हो रही है। तेल डिपो से तेल ना मिलने पर पेट्रोल पंप डीलर्स परेशान हैं क्योंकि ग्राहक उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

कंपनियों ने कही घाटे की बात
दरअसल केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 9.55 रुपए और डीजल पर 7.20 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। ऐसे में BPCL और HPCL कम मुनाफे की बात कह रहे हैं और उनके अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले के बाद से उन्हें डीजल पर 14 रुपए और पेट्रोल पर 11 से 12 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .