Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन ने कहा- जंग में ज्यादा घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है रूस

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/06/22
in अंतरराष्ट्रीय
यूक्रेन ने कहा- जंग में ज्यादा घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है रूस

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कीव: यूक्रेन और ब्रिटेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश में रूस की सेना बेहद ही घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं, लड़ाई के काफी भीषण होने की वजह से दोनों पक्षों के पास हथियार वगैरह भी तेजी से घटते जा रहे हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के सैनिक यूक्रेन में 1960 के दशक की जहाज-रोधी भारी मिसाइलें दाग रहे हैं। KH-22 मिसाइल को मुख्य रूप से परमाणु हथियार का इस्तेमाल करके विमान वाहक जहाज को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जब ट्रेडिशनल हथियारों के साथ जमीनी हमलों में ऐसी मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है, तो हताहतों की संख्या बढ़ती है और काफी नुकसान होता है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस शायद 6.1 टन भार वाली जहाज रोधी मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा है क्योंकि उसके पास अधिक सटीक आधुनिक मिसाइल की कमी है। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि रूस ने यूक्रेन में किन-किन जगहों पर इन हथियारों का इस्तेमाल किया। कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि रूस की कार्रवाई में यूक्रेन के कई शहरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

‘यूक्रेन हथियारों के लिए पश्चिमी देशों पर निर्भर’
यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख वादिम स्किबित्सकी ने बताया कि यूक्रेन एक दिन में तोप के 5,000 से 6,000 गोलों का इस्तेमाल कर रहा है और अब वह पश्चिमी देशों से मिलने वाले हथियारों पर निर्भर है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने रूस पर यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र के वरुबिवका गांव में आग लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले लगभग 4 महीनों से जंग जारी है और दोनों में से कोई भी पक्ष फिलहाल पीछे हटने को तैयार नहीं है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .