मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
देहरादून: आज भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून के सभी 17 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने स्वयं मसूरी मंडल के शेरा गांव में वृक्षारोपण के साथ साल फल वितरण किया व टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। विकास नगर में जिला महामंत्री अरुण मित्तल के नेतृत्व में वृक्षारोपण व फल वितरण किया गया।डोईवाला के सरकारी अस्पताल में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में फल वितरण किया गया।

पौधारोपण करते हुए भाजपा कार्यकर्ता