Sunday, July 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

548 दिनों में कोरोना टीकाकरण का रिकार्ड बनाने पर पीएम मोदी बोले- भारत के लिए यह गर्व का दिन

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/07/22
in राष्ट्रीय, समाचार
548 दिनों में कोरोना टीकाकरण का रिकार्ड बनाने पर पीएम मोदी बोले- भारत के लिए यह गर्व का दिन

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत ने आज कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दो साल पहले शुरू हुई कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में वैसे तो देश पहले ही अग्रणी रहा है। भारत ने कोरोना वायरस के आने के 11 महीने बाद ही वैक्सीन इजात कर ली थी, जो दुनिया के कई बड़े देश भी नहीं कर सके थे। लेकिन आज भारत ने बड़ा रिकार्ड कायम किया है। देश ने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बड़े आंकड़े को पार करते ही पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बधाई दी है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम ने देशवासियों को बधाई देने हुए कहा कि भारत ने फिर इतिहास रच दिया है। वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। पीएम ने कहा कि देश को उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को गति दी और अहम योगदान दिया। पीएम ने कहा कि भारत के इस अभियान ने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।

जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश को इस रिकार्ड के लिए बधाई दी। नड्डा ने इसी के साथ कहा कि पहले एक वैक्सीन को किसी देश तक पहुंचने में 20-30 साल लगते थे, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में 9 महीनों में भारतीय वैज्ञानिकों ने 1 नहीं बल्कि 2 वैक्सीन बना दी।

मनसुख मंडाविया बोले- हमेशा याद रहेगा यह दिन

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी देश को 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश यह दिन हमेशा याद रखेगा।

WHO ने भी दी बधाई
भारत द्वारा कोरोना टीकाकरण के रिकार्ड बनाने पर WHO ने भी बधाई दी है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि 2 बिलियन से अधिक COVID-19 वैक्सीन डोज देने के लिए भारत को बधाई। यह देश की प्रतिबद्धता और चल रही महामारी के प्रभाव को कम करने के प्रयासों का एक बड़ा सबूत है।

वैक्सीनेशन के यह है आंकड़े…

  • देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 101.90 करोड़ (1,01,90,73,891) से ज्यादा पहली डोज लगाई जा चुकी है।
  • वहीं देश भर में लोगों को लगाई गई दूसरी डोज का आंकड़ा 92.59 करोड़ (92,59,26,880) है।
  • डाक्टरों द्वारा बूस्टर डोज लगाने की हिदायत दिए जाने के बाद सरकार ने अब तक कुल 5.49 करोड़ (5,50,14,860) वैक्सीन लगा दी है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .