एमपी युवकों के ठगी का नया तरीका जान पुलिस भी हैरान!

खटीमा। मध्य प्रदेश-एमपी के रहने वाले युवकों ने ठगी का ऐसा नया तरीका निकाला कि पुलिस भी हैरान हो गई। पूरा मामला जानकर पुलिस के भी दंग रह गई। एमपी में लाखों रुपयों की ठगी करने के बाद ठग दूसरे राज्य में  जाकर रहने लगे। लेकिन, पुलिस ने शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एमपी के खंडवा जिले से 40 लाख की ठगी कर फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने उधम सिंह नगर जिल के खटीमा से गिरफ्तार किया गया है। उनके बैंक खाते में पांच लाख की नगदी मिली। बाकी रकम से उन्होंने कोलकाता में प्लॉट खरीद लिया। पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मध्य प्रदेश रवाना हो गई है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पुलिस ने झनकईया पुलिस को बताया कि दो आरोपी गांव वालों को झांसे में लेकर 40 लाख रुपये ठगकर फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की लोकेशन कुछ दिन पूर्व झनकईया थाना क्षेत्र में मिली। दोनों में से एक आरोपी की झनकईया पुलिस को फोटो भी उपलब्ध करायी।

इसके बाद थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी। टीम ने फरार आरोपी मूल कोलकाता एवं हाल आडाखेड़ा खालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश निवासी सुब्रत एवं खालीमहुवट नारायणनगर खटीमा निवासी छोटू विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके कब्जे से एक पासबुक भी मिली। इसमें पांच लाख रुपये पाए गए।

शेष रुपयों से आरोपियों ने कोलकाता में जमीन खरीदी है। कुछ रुपये उन्होंने कोलकाता में ही छिपाकर रखे हैं। ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश उन्हें साथ ले गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई मनोज देव, प्रदीप शर्मा, आरक्षी ताजउद्दीन एवं मध्य प्रदेश के एएसआई संजय अहीर, हेड कांस्टेबल शिवशंकर उपाध्याय, आरक्षी मनीष लोगरे शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *