उत्तराखण्ड में नशे को खत्म करने हरसम्भव प्रयास करेगी पुलिस : डीजीपी अशोक कुमार

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l 3 मई को विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। सुरक्षित चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तरकाशी के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हैं। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा यात्रा व्यवस्था की तैयारियां का निरीक्षण भी किया जायेगा। डीजीपी अशोक कुमार अपनी पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं l उत्तरकाशी पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने पुलिस लाइन उत्तरकाशी में जनता से जनसंवाद किया l जहां उन्होंने जनता से चारधाम यात्रा, क्राइम, यातायात व अन्य परामर्श लिये।

इस दौरान जनता ने डीजीपी के समक्ष अपनी शिकायतें भी रखी। ऊन्होनें जनता की शिकायतों पर शत-प्रतिशत कार्यवाही का आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उत्तराखण्ड पुलिस की प्राथमिकता है, चारधाम यात्रा में यातायात व आपदा पुलिस के मुख्य चैलेंज हैं। इनसब से निपटने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। यात्रा के दौरान हमारी पुलिस श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता करने के लिए तत्पर है। पुलिस टीम पूर्णतया अतिथि देवो भवः थीम पर कार्य करेगी व उत्तराखण्ड पुलिस के स्लोगन मित्रता, सेवा, सुरक्षा को सफल बनायेगी।

समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए डीजीपी ने कहा हम उत्तराखण्ड राज्य को कदापि उड़ता पंजाब नहीं बनने देंगे। नशे के जाल को उत्तराखण्ड से उखाड फेंकेंगे। नशे को जड़ से समाप्त करने में पुलिस को आम जन के सहयोग की जरुरत है। हमारी पुलिस नशे के खिलाफ नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत लगातार सक्रिय कार्य कर रही है और नशे के अवैध कारोबारियों को सलाखों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि अपनी युवा उर्जा को सकारात्मक क्रिया-कलापों खेल शिक्षा कल्चरल एक्टीविटी आदि में लगाएं, युवा सुरक्षित होने से देश सुरक्षित होगा। उन्होंने एसपी उत्तरकाशी को धार्मिक स्थलों पर शराब व नशीले पदार्थों का सेवन कर हुड़दुंग मचाने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत कडी कार्रवाई करने के साथ ही साइबर, महिला व अन्य अपराधों के सम्बन्ध लगातार जनजागरुकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनता एवं पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया। पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने व अन्य जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एसपी अर्पण यदुवंशी, सीओ अनुज कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *