उत्तरकाशी : नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों की अब खैर नही!

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने ट्रैफिक वॉलिंटियर्स का शुभारम्भ किया गया। जिसमें 15 वॉलिंटियर्स का नामांकन कराया गया l ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को एसपी द्वारा कैप, टी-शर्ट एवं ट्रैफिक आई एप्प से सम्बन्धित बुकलेट वितरित कर यातायात के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।ट्रैफिक वॉलिंटियर्स स्कीमएसपी ने बताया कि दिन-प्रतिदिन बढ रहे यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेशभर में ट्रैफिक वॉलिंटियर्स स्कीम चलाई जा रही है, जिसके तहत जनता का कोई भी वॉलिंटियर्स यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग कर सकता है। उन्होंने  बताया कि ट्रैफिक वॉलिंटियर चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में काफी मददगार साबित होंगे। इसके अलावा उनके द्वारा आमजन से ट्रैफिक आई एप्प का प्रयोग कर ट्रैफिक वॉइलेशन को कम करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

ट्रैफिक वॉलिंटियर यातायात व्यवस्था बनाने में अपने नजदीकी ट्रैफिक जंकसन/कस्बों मे सहयोग करेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करेंगे, अतिक्रमण हटाने में पुलिस का सहयोग के अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ट्रैफिक आई एप्प के माध्यम से चालान भी करवाएंगे तथा जनजागरुकता कार्यक्रमों में पुलिस का सहयोग करेंगे।

उक्त अवसर पर सीओ उत्तरकाशी अनुज कुमार, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारीमौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *