Saturday, June 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

पाकिस्तान से रूपए ट्रांजेक्शन मामले में एक और शिक्षिका पूजा गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
05/06/26
in अपराध संसार, हरिद्वार
पाकिस्तान से रूपए ट्रांजेक्शन मामले में एक और शिक्षिका पूजा गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से रुपए संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले हरिद्वार से पूजा नाम की एक और टीचर को गिरफ्तार किया है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ लेकर गई है। इस मामले में कुछ दिनों पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार जिले से ही सोनम नाम की टीचर को भी गिरफ्तार किया था।

इस मामले में जानकारी देते हुए हरिद्वार एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि सोनम की सहेली पूजा एमएससी की पढ़ाई कर रही है और वह एक कॉलेज में बच्चों को पढ़ा भी रही थीै स्कूल में पढ़ने के दौरान ही सोनम, पूजा के संपर्क में आई थी। कॉलेज में पढ़ाते समय दोनों की दोस्ती हो गई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों सहेलियां जम्मू-कश्मीर के ऐसे युवकों के संपर्क में थी, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के युवक पूजा और सोनम को अलग-अलग माध्यमों से पैसे भेजते थे, जिन्हें दोनों सहेलियां अलग-अलग बैंक खातों से अन्य जगहों पर ट्रांसफर करती थी। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को सोनम की गिरफ्तारी के वक्त ही पूजा पर शक था। हालांकि तब पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं थे। अब जैसे ही पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर से कठुआ जिले की पुलिस उत्तराखंड पहुंची थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रुड़की के पास पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में छापा मारा था, जिसके बाद ही पुलिस ने सोनम नाम की टीचर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को सोनम के पास से मोबाइल के कई सिम एटीएम कार्ड और लैपटॉप समेत कई दस्तावेज मिले थे। जांच आगे बढ़ी तो सोनम की सहेली पूजा का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस की जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ी।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े जम्मू-कश्मीर के युवकों के माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में गिरफ्तार की गई पूजा की गिरफ्तारी अचानक नहीं हुई। पूर्व में इसी प्रकरण में सोनम की गिरफ्तारी के बाद से ही पूजा स्थानीय पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की निगरानी में थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पूजा का नाम सामने आने पर पिछले दिनों उसे हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। केवल सोनम को ही गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस लगातार मामले से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रही थी। इस बीच साक्ष्यों को एकत्रित करने का काम जारी रहा। बताया जा रहा है कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद से ही जम्मू कश्मीर पुलिस बुधवार से रुड़की क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। आखिर में पुलिस ने बीते गुरुवार को पूजा को भी गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गई।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .