Thursday, May 14, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

बढ़ जाएगी कोयले की कीमत, कोल इंडिया ने बताई वजह

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/03/25
in राज्य, राष्ट्रीय, समाचार
बढ़ जाएगी कोयले की कीमत, कोल इंडिया ने बताई वजह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: झारखंड सरकार की ओर से कोयले पर सेस 100 रुपए प्रतिटन से बढ़ा कर 250 रुपए प्रतिटन करने फैसला किया है। अब कोयले की कीमत सेस के अनुरूप बढ़ेगी। हालांकि कोल इंडिया के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल झारखंड सरकार की ओर से सेस बढ़ाने संबंधी कोई आधिकारिक जानकारी कोयला कंपनियों को नहीं है। वैसे स्वाभाविक है कि प्रतिटन कोयले पर सेस का जो प्रभाव पड़ेगा, उसी हिसाब से कोयले की कीमत बढ़ेगी।

मालूम हो कि वित्त वर्ष 2025-26 में खनिजों से सेस के माध्यम से अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए झारखंड कैबिनेट ने खनिज धारित भूमि पर सेस की दरों में बदलाव के लिए अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। अभी लौह अयस्क और कोयले पर 100 रुपए प्रतिटन सेस लगता है। कैबिनेट की मंजूरी के अनुसार कोयले पर सेस को प्रतिटन 250 रुपए करना है। प्रस्ताव के अनुसार अप्रैल 2025 से संशोधित दर से खनिज धारित सेस की वसूली होगी। कोयला सहित अन्य खनिजों से सेस के रूप में झारखंड को मोटी रकम मिलेगी।

बात सिर्फ कोयले की करें तो झारखंड में औसतन सालाना 140 मिलियन टन से ज्यादा कोयले का उत्पादन होता है। झारखंड देश का इकलौता कोकिंग कोल उत्पादक राज्य है। झारखंड में बीसीसीएल-सीसीएल के साथ ईसीएल की भी खदानें हैं। इसके अलावा कैप्टिव और कॉमर्शियल कोयले की भी खदानें हैं। चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी तक सीसीएल का 75.85 और बीसीसीएल में 36.17 मिलियन टन कोयला उत्पादन हो चुका है।

राज्य में ईसीएल की कोयला खदानों से भी 20 मिलियन टन कोयला उत्पादन संभव है। यानी सेस के माध्यम से कोयला कंपनियों को राज्य सरकार को बड़ी रकम देनी होगी। मालूम हो कि झारखंड सरकार खनिज भूमि धारित सेस से 15 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मालूम हो कि सेस के अलावा कोयले से रॉयल्टी एवं डीएमएफटी के रूप में भी कोयले से झारखंड को अच्छी कमाई होती है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .