Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

स्मोक अटैक में रडाल पर अब आया सातवां आरोपी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/12/23
in राष्ट्रीय, समाचार
स्मोक अटैक में रडाल पर अब आया सातवां आरोपी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में लगातार साजिश की परतें हटती जा रही हैं और हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक साजिश में शामिल 6 आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कस चुकी है. अब स्पेशल सेल की तफ्तीश में सौरव चक्रवर्ती नाम के सातवें आरोपी का नाम सामने आया है. वह अब स्पेशल सेल की रडार पर है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्र के मुताबिक, आरोपी ललित झा ने सौरव चक्रवर्ती नाम के शख्स को भी संसद में सुरक्षा चूक का वीडियो भेजा था. वीडियो के साथ में लिखा था, ‘प्रदर्शन किया, सर्कुलेट करो, जय हिंद’. स्पेशल सेल के सूत्र के मुताबिक, इस मामले में सभी 6 आरोपियों से जुड़े हर संदिग्ध कनेक्शन को खंगालने के लिए स्पेशल सेल की अलग-अलग टीम जुटी हैं. सारे आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ चल रही है.

बरामद किए जले हुए फोन के टुकड़े

दूसरी ओर, संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के चार दिन बाद दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के नागौर से टूटे और जले हुए कुछ मोबाइल फोन के टुकड़े बरामद किए हैं.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर में सबूत मिटाने से जुड़ी आईपीसी की धाराएं जोड़ दी हैं.

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि ललित झा की निशानदेही पर शनिवार को मोबाइल फोन के कुछ टुकड़े बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम शनिवार को झा को राजस्थान के नागौर ले गई जहां वह आरोपी महेश कुमावत की मदद से ठहरा था.

पुलिस ने जोड़ीं ये धाराएं

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 13 दिसंबर को दर्ज एफआईआर में धारा 201 (सबूत नष्ट या गायब करना) सहित आईपीसी की और धाराएं जोड़ने का फैसला किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़े गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवाद के आरोप दर्ज किए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झा और महेश कुमावत ने मामले से संबंधित तकनीकी सबूत छिपाने के लिए जानबूझकर मोबाइल फोन नष्ट कर दिए. दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में शामिल होने को लेकर अब तक छह लोगों-सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम देवी, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है. आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान विजिटर गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और उन्होंने ‘केन’ से पीली गैस उड़ाते हुए नारेबाजी की जिसके बाद सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया था. लगभग उसी समय संसद भवन के बाहर दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी ने ‘केन’ से रंगीन धुआं फैलाते हुए तानाशाही नहीं चलेगीके नारे लगाए थे.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .