300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर शिवजी रहेंगे मेहरबान

हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव का मां पार्वती से विवाह हुआ था। पंचांग के अनुसार, इस साल 8 मार्च 2024 को बेहद शुभ संयोग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही इस दिन ग्रहों की युति भी बेहद खास मानी जा रही है। 8 मार्च को कुंभ राशि में सूर्य, शनि और शुक्र साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनेंगे।

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ऐसा अद्भुत संयोग करीब 300 साल बाद बनने जा रहा है। जिससे महाशिवरात्रि का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं…

मेष राशि :

लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा।
विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि :

कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला राशि :

धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।
नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि :

प्रेम-संबंधो में मधुरता आएगा।
नौकरी की तलाश पूरी होगी।
ऑफिस में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि :

पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है।
घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *