आईपीएल में रोहित शर्मा हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि!

नई दिल्ली : पांच बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (2 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। रोहित शर्मा के लिए आईपीएल का 16वां सीजन काफी खास होने जा रहा है क्योंकि वह बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए 10वां सीजन खेलने उतरेंगे। उन्होंने आईपीएल 2013 के बीच में टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद वह 2014 से टीम के नियमित कप्तान रहे हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा टीम को एक नई ऊचाई पर ले गए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान एक और रिकॉर्ड पर नजरें होंगी। रोहित ने 227 आईपीएल मैचों में 5879 रन बनाए हैं। वह 6000 रन पूरा करने के काफी करीब हैं। इस सीजन अगर वह 121 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *