Sunday, April 26, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 19 गिरफ्तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/10/24
in राज्य, समाचार
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 19 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 3 इनामी नक्सली कमांडरों समेत कुल 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि सुकमा जिले के भेज्जी और जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के द्वारा 19 नक्सलियों की गरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि इनमें से 3 नक्सली कमांडरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और इनकी पहचान 25 साल के बारसे हड़मा, 20 साल के बारसे नागेश और 18 साल के हेमला जीतू के रूप में हुई है।

भंडारपदर गांव के जंगलों से हुई गिरफ्तारी

अधिकारियों ने बताया कि भेज्जी थाना क्षेत्र के गोमपाड़ और भंडारपदर गांव के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने पर 27 अक्टूबर को जिला बल और CRPF की ज्वाइंट टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने भंडारपदर गांव के जंगलों में घेराबंदी कर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस साल फरवरी के महीने में बिजली मिस्त्री पोड़ियाम जोगा की हत्या करने तथा सितंबर में पुलिस मुखबीरी के आरोप में गांव के ही ओयामी पाण्डू की हत्या की घटना में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 3 नक्सलियों के खिलाफ 2022 में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप है।

27 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए 14 नक्सली

अधिकारियों ने बताया कि एक दूसरी घटना में जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि के बारे में इनपुट मिलने पर 27 अक्टूबर को ज्वाइंट टीम ने घेराबंदी कर 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने जानकारी दी कि सुरक्षबलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि जब नक्सलियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रास्ते में बारूदी सुरंग लगाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सभी नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में लगातार स्पेशल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .