आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बल, श्रीनगर में जारी किया गया रेड अलर्ट

आतंकियों के निशाने पर एक बार फिर सुरक्षा बल हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकवादी सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें वह स्टिकी बम का यूज कर सकते हैं। इसके बाद श्रीनगर में शहर के अंदर व बाहर के क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है व सुरक्षा बलों को अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। खुफिया इनपुट ने इस अलर्ट को ए + ग्रेडिंग दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने श्रीनगर के निवासियों से भी उच्चतम स्तर की सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

खुफिया इनपुट के मुताबिक आतंकियो के निशाने वाला मुख्य लक्ष्य क्षेत्र बटमालू है, हालांकि स्टिकी बम इतना छोटा होता है कि इसे कहीं भी यूज किया जा सकता है, लेकिन बटमालू क्षेत्र में हमले की अधिक संभावना है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों, ड्राइवरों, सह-चालकों व वाहन सवार सैनिकों को अधिक सतर्क रहने के लिए सूचित किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों और निवासियों से कहा गया है कि यदि आवश्यक न हो तो बटमालू क्षेत्र में ना जाए।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर पुलिस ने आज सुबह ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/TRF के 2 स्थानीय हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और 1 साइलेंसर सहित कई आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *