Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के पास बचा सिर्फ 70 दिन का गेहूं, अब भारत पर दुनिया की नजर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/05/22
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
दुनिया के पास बचा सिर्फ 70 दिन का गेहूं, अब भारत पर दुनिया की नजर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

यूरोप की ‘रोटी की टोकरी’ कहे जाने वाले यूक्रेन पर रूस के हमले से खाद्यान्न आपूर्ति को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं। यूक्रेन के बंदरगाहों पर अनाज पड़ा हुआ है लेकिन युद्ध के चलते वहां से निकल नहीं पा रहा। आसन्र संकट को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 10 सप्ताह यानी 70 दिन का गेहूं शेष बचा है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के अनुसार गेहूं का भंडार 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि दुनिया में खाद्यान्न का ऐसा संकट एक पीढ़ी में एक ही बार होता है। यूक्रेन संकट और भारत के गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद यूरोप के देशों में गेहूं की कमी होती जा रही है। हालात ऐसे ही रहे तो यूरोपीय देश खाने के लिए तरस सकते हैं। गो इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार रूस और यूक्रेन दुनिया के एक चौथाई गेहूं की आपूर्ति करते हैं।

रूस में इस साल शानदार हुई है गेहूं की फसल
पश्चिमी देशों को लगता है कि रूस में इस साल शानदार हुई गेहूं की फसल को पुतिन नियंत्रित कर सकते हैं। वह यूक्रेन के खाद्यान्न पर कब्जा कर सकते हैं। दूसरी ओर खराब मौसम की वजह से यूरोप और अमरीका में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गो इंटेलिजेंस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा मेनकर ने चेतावनी दी कि दुनिया खाद्यान्न को लेकर असाधारण चुनौतियों से जूझ रही है। इसके लिए फर्टिलाइजर की कमी, जलवायु परिवर्तन और खाद्यान्न तेल तथा अनाज का कम भंडार भी बड़ा कारण है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि बिना वैश्विक प्रयास के हम मानवीय त्रासदी को रोक नहीं पाएंगे। ऐसा संकट भू-राजनीतिक दौर को नाटकीय तरीके से बदल सकता है।

भारत पर टिकीं दुनिया की निगाहें
कोई हैरानी नहीं कि इस समय पूरी दुनिया उम्मीद भरी निगाहों से भारत की ओर देख रही है। हालांकि भारत ने घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें, भारत दुनिया में गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत की ओर से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का मामला आज से जापान में शुरू होने जा रही क्वॉड बैठक में उठ सकता है। अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन पीएम नरेंद्र मोदी से निर्यात से प्रतिबंध हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .