ऋषिकेश : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के 46वें जन्म दिवस के अवसर पर 46 जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की

मनोज रौतेला की रिपोर्ट

ऋषिकेश :6 सितंबर l बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के 46वें जन्म दिवस के अवसर पर 46 जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की इस अवसर पर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की ल राशन किट वितरण के अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान अनेक लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है राहत के तौर पर राशन की एक किट कुछ समय के लिए जरूर राहत पहुंचा सकती है।

अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह निरंतर जन सेवा में समर्पित भाव से कार्य करते रहें। उत्तराखंड प्रदेश युवा प्रदेश है और इस युवा प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री उसी के अनुरूप निरंतर प्रदेश के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं l इस अवसर पर सिमरन गाबा, आरती दुबे, नीलम चमोली, सुंदरी कंडवाल, आशा गर्ग, कुसुम जोशी, माया घले सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *