प्रयागराज में बन रही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति!

प्रयागराज : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में समय है लेकिन चुनावी बिसात बिछने लगी है। भाजपाई जहां क्षेत्र में सक्रिय हैं वहीं कांग्रेसी रणनीति बनाने में जुटे हैं। अहम यह कि इसकी पटकथा संगम नगरी में लिखी जा रही है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के निवास पर शनिवार को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल पहुंचे। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने सदन में मानसून सत्र से पहले भाजपा को घेरने के लिए रणनीत तैयार की।

प्रमोद तिवारी ने उठाया महंगाई का मुद्दा

मध्य प्रदेश के चुनाव में उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। प्रमोद तिवारी ने कहा, देश में कमर तोड़ महंगाई से लोग बेहाल हैं। बेरोजगारी से युवा, व्यापारी हताश हैं। इसे चुनावी मुद्दा बनाना होगा। मध्यप्रदेश में हुई पेशाब घटना को लेकर सरकार पर दलित, शोषित वंचित विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा, शिवराज सरकार पिछड़ा वर्ग विरोधी है। इसे स्थानीय स्तर पर मुद्दा बनाया जाएगा।

दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद का कार्यक्रम भी तैयार किया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, अनिल पांडेय, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *