मुंबई में ताउते तूफान का कहर, सैकड़ों पेड़ गिरे, कई घर टूटे, सड़कों पर आया सैलाब

मुंबई l मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तूफानी चक्रवात ताउते  का असर देखने को मिला है। लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से समुंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। सैकड़ों जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगहों पर घर टूट गए। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। तस्वीरों में देखिए मुंबई का हाल…

अरब सागर से उठे तूफान ताउते ने मुंबई को हिला डाला

देर रात से ही महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मुंबई के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया और कुछ विमानों को भी डायवर्ट करना पड़ा। वैक्सीनेशन का काम भी रोक दिया गया। बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी ऐहतियातन बंद कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान ताउते के चलतेकई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। अकेले मुंबई में पेड़ गिरने की 132 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नवी मुंबई में 8, कल्‍याण-दोम्बिवली में 22 और ठाणे में 28 जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। ताउते तूफान की वजह से महाराष्ट्र में कई जगहों पर मकान हुए क्षतिग्रस्त। कई जगहों पर छतें टूटीं, पोल उखड़ गए। सिंधुदुर्ग में सबसे अधिक 536 ऐसी घटनाएं। रत्नागिरी में 61, ठाणे और रायगढ़ में 2-2 मामले।

अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी बारिश और हवाएं

मुंबई के साथ ही महाराष्ट्र के तटीय इलाके रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर में लगतार तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अगले कुछ दिनों तक चलेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश जारी रहेगी l


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *