विवाद के बाद चली दनादन गोली, मिस फायरिंग की वजह से बच गई बेटे की जान

देहरादून l राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां खुड़बड़ा मोहल्ले में पिता ने बेटे पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पिता और बेटे के बीच घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात ज्यादा बढ़ने पर पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे पर दो राउंड फायर कर दिया। गनीमत रही कि दोनों ही राउंड मिस फायर हो गए। बेटे की जान जा सकती थी।

जानकारी के अनुसार पिता ने दो राउंड तो फायर किया, लेकिन दोनों ही बाद मिस फायरिंग की वजह से बाल-बाल बच गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने गोली चलाने वाले पिता की रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है। यह मामले खुड़बुड़ा चैकी क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *