ऋषिकेश: आवास विकास विद्यालय में रोशन रतूड़ी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये

मनोज रौतेला की रिपोर्ट:

ऋषिकेश: आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में रोशन रतूड़ी जो नगर पालिका अध्यक्ष हैं मुनि की रेती ढालवाला के और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को जो सम्मान पत्र प्रेषित किये गए आज उनका वितरण रोशन रतूड़ी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने सँयुक्त रूप से विद्यालय के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।वही कार्यक्रम में समाज की प्रगति हेतु अनेकों सफल अथक प्रयासों व नयी सोच के साथ कार्य करने हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने रतूड़ी को शुभकामना संदेश प्रेषित किया और शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में रोशन रतूड़ी ने कहा कि संघर्ष एवं संस्कार ही जीवन में सफलता का मार्ग है एवं हमें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ एवं नई सोच के साथ अपने आप को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ना कि दूसरों को नीचा दिखाने के लिए यही सफलता का मूल मंत्र है। रोशन रतूड़ी युवा नेता हैं और काफी रसूख वाले नेता माने जाते हैं मुनि की रेती क्षेत्र में. आम जन की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं.

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल रतूड़ी ने किया इस अवसर पर सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, वीरेंद्र कंसवाल, मनोज पन्त,रीना गुप्ता नरेन्द्र खुराना, नागेंद्र पोखरियाल,चन्द्र प्रकाश डोभाल, आरती ,वंदना एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व् छात्रा छात्राएं उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *