डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपी को थी गंदी फिल्मों और शराब की लत!

कोलकाता: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया और हड़ताल का भी आह्वान किया है। अब इस हत्या के आरोपी संजय रॉय को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिसे ने बताया है कि आरोपी संजय को अश्लील फिल्में देखने की लत थी। आइए जानते हैं कि इस मामले को लेकर और क्या-क्या खुलासे हुए हैं।

मोबाईल फोन से अश्लील वीडियो मिले

आर जी कर मेडिकल कालेज में रेप और हत्या के अरोपी  संजय रॉय के बारे में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अस्पताल से गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय के मोबाईल फोन से पुलिस को कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजय रॉय को अश्लील फिल्में देखने की लत है। इसके साथ ही आरोपी संजय को शराब की भी लत थी।

आरोपी ने 4 शादियां की हैं

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक और बड़ी खबर सामने आई है।  जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पता लगा है कि रेप और हत्या के आरोपी संजय ने 1 या 2 नहीं, बल्कि 4 शादियां की थी। पुलिस अभी रेप-हत्या के आरोपी से पूछताछ करके मर्डर की मोटिव के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *