बीजेपी नेता ने ही कर दिया दावा, 50 करोड़ लेकर विधायक ने बदला था पाला

भोपाल : बीजेपी के नेता और 2 बार पार्षद रहे  रोशन सिंह यादव ने पार्टी विधायक के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं. यादव ने आरोप लगाया है कि अशोकनगर से मौजूदा भाजपा विधायक जजपाल जज्जी ने 50 करोड़ रुपये लेकर इस्तीफा दिया था. यादव ने यह बयान ग्वालियर हाई कोर्ट के सामने दर्ज कराया है. इसके बाद कांग्रेस को बीजेपी पर हमला बोलने का एक और अवसर मिल गया है. बीजेपी के लिए अपनी ही पार्टी के नेता का बयान परेशानी का सबब बनता दिख रहा है. रोशन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए 2018 में जज्जी ने 50 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी. उस वक्त वह कांग्रेस से ही विधायक थे बाद में बीजेपी में शामिल हुए. इसके बाद कांग्रेस ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है और कहा है कि अब बीजेपी के अपने ही पार्टी का सच बोल रहे हैं.

कोर्ट में दिया बयान फिर अपनी ही बात से पलटे

दरअसल ग्वालियर हाई कोर्ट में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की याचिका पर सुनवाई करते हुए पार्षद रोशन यादव ने कहा कि 50 करोड़ लेकर विधायक पद से इस्तीफा दिया था. जज्जी की ओर से वकील ने उनसे पैसों के लेन-देन से जुड़ा सवाल नहीं पूछा था. इस खबर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है और कहा कि जो बात कांग्रेस कहती रही है उसकी पुष्टि अब खुद बीजेपी के अपने लोग कर रहे हैं. पटवारी से लेकर विधायक तक सब खरीदे गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *