उत्तराखंड : घर को कोठा बनाकर चला रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

उधमसिंह नगर l लॉकडाउन का वक्त हम में से हर किसी के लिए मुश्किलभरा रहा है। इस दौरान कई लोगों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी। आय का साधन खत्म हुआ तो कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने अपराध का दामन थाम लिया। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां लॉकडाउन में हर तरह की गतिविधि बंद हुई तो कुछ लोगों ने अपने घर में ही कोठा बनाकर देह का सौदा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना टांडा उज्जैन क्षेत्र की है। यहां ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस को इस बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। बीते दिन पुलिस ने यहां छापा मारा तो 4 महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 2000 की नगदी और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की।

पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं ढकिया गुलाबो, गोरखपुर और काशीपुर की रहने वाली हैं। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते उनकी आमदनी का हर जरिया बंद हो गया। ऐसे में उनके पास देह व्यापार के सिवा कोई चारा नहीं रहा। परिस्थितियां बिगड़ीं तो आरोपियों ने घर में ही सेक्स रैकेट का संचालन शुरू कर दिया।

यहीं पर ग्राहकों से डील होने के बाद दूसरे क्षेत्रों से महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए बुलाया जाता था। पुलिस ने घटना में शामिल प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी और विकास कुमार पुत्र हेमराज निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *