MP : प्रेमिका नर्स के साथ मिलकर कंपाउंडर ऐसे चोरी करता था रेमडेसिविर, जानकार उड़ जाएंगे होश

भोपाल। कोरोना संकट काल में भी लोग आपदा को अवसर में बदलने से नहीं चूक रहे हैं। गंभीर मरीजों के लिए अति आवश्यक दवा रेमडेसिविर की देश में लगातार मांग बढ़ रही है। किल्लत के बीच रेमडेसिविर की जमकर कालाबाजारी भी हो रही है। ताजा मामला जेके अस्पताल का है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कंपाउंडर अपने प्रेमिका नर्स के साथ मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी करता था। चोरी करने के बाद इंजेक्शन को 20 से 30 हजार में बेचते थे। खुलासे के बाद कोलार थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी खाली वायल रखकर भरा वायल की चोरी कर लेते थे। इस तरह दोनों ने कई बार इंजेक्शन की चोरी की। वहीं सीसीटीवी से दोनों के काले कामों का खुलासा हुआ है। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


IBC24 से इनपुट पर आधारित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *