Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंचा महाकाल मंदिर के प्रसाद का विवाद!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/04/24
in राज्य, समाचार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंचा महाकाल मंदिर के प्रसाद का विवाद!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद पैकेट पर मंदिर का फोटो लगा होने से विवाद खड़ा हो गया है। हाईकोर्ट ने महाकाल मंदिर समिति को इस मामले को जल्द निपटारा करने के लिए तीन माह का समय दिया है। जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस गजेंद्र सिंह की बेंच ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई की। हाईकोर्ट का आदेश शुक्रवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर मंदिर समिति से पीएमओ तक इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी प्रकार का निर्णय नहीं आने के कारण इंदौर हाईकोर्ट की शरण लेना पड़ी।

उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद दर्शन करने वाले भक्त ले जाते हैं यह भक्त देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं। अब इस प्रसाद के पैकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की वजह प्रसाद के पैकेट पर महाकाल मंदिर और ओम के साथ ओंकारेश्वर मंदिर का फोटो छपा है। प्रसाद के पैकेट पर से फोटो हटाने की मांग को लेकर 19 अप्रैल 2024 को महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी गुरु श्रीमहंत योगानंद, ब्रह्मचारी श्री शंभु पंच अग्नि अखाड़ा इंदौर और पंडित शरद कुमार मिश्र, गुरु श्री स्वामी राधाकान्ताचार्य जी महाराज श्री दुर्गाशक्ति पीठ ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी के पैकेट पर महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर और ऊँ छापने को गलत बताने के इसे हटवाने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता के वकील अभीष्ट मिश्र ने बताया कि प्रसाद के पैकेट पर मंदिर और ओंकारेश्वर के चित्र बने हैं। इसे लेकर 11 अप्रैल 2024 को प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को समिति के सामने रखेंगे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीएम मोदी से भी शिकायत की गई। पीएमओ से शिकायत के बाद सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची, लेकिन यहां भी कह दिया गया कि मंदिर समिति में बात हो गई है। शिकायत का निराकारण जल्द हो जाएगा। इसके बाद 19 अप्रैल को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका लगा दी गई। इस पर 24 अप्रैल को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले को निराकरण के लिए मंदिर समिति को तीन महीने का समय दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि इसमें उचित कार्रवाई के बाद कोर्ट को अवगत कराया जाए। वहीं, उचित कदम नहीं उठाने पर दोबारा कोर्ट आने को भी कहा गया है।

याचिकाकर्ता के वकील अभीष्ट मिश्र ने बताया कि कोर्ट में बताया कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति लड्डू प्रसाद वितरण करती है। इसके बॉक्स पर महाकाल मंदिर का शिखर, जिसमें ॐ और शिखर के मध्य में नागचंद्रेश्वर मंदिर का फोटो लगा है। प्रसाद लेने के बाद लोग खाली पैकेट को डस्टबिन में फेंक देते हैं। अयोध्या में लाखों डिब्बे भेजे गए, जो बाद में कूड़ेदान में फेंक दिए गए। धर्म के हिसाब से यह अनुचित है। कोर्ट में तर्क दिया गया कि वैष्णों देवी और अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के प्रसाद में भी कोई चित्र नहीं रहता है। मंदिर के अधिनियम में भी कही नहीं लिखा कि डिब्बे को कैसे रिसाइकिल करेंगे।

मंदिर के प्रशासक मृणाल मीणा ने कहा कि याचिकाकर्ता का आवेदन आने के बाद समिति में इसे रखकर निर्णय लिया जाएगा। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को भी समय-समय पर समझाइश दे रहे हैं कि लड्डू प्रसादी के पैकेट को हर कहीं ना फेंकें। महाकाल मंदिर समिति प्रति माह 12 हजार लड्डू प्रसादी के पैकेट प्रिंट करवाती है। मंदिर समिति लड्डू प्रसाद के पैकेट 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलो के पैकेट में उपलब्ध रहते हैं। भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद 400 रुपये किलो में मिलता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .